Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जापान में रन-वे पर दो विमान टकराए, लगी आग, एक के सभी 379 यात्री सुरक्षित, दूसरे के चालक दल के पांच सदस्यों की मौत

जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे के रन-वे पर मंगलवार को एक तटरक्षक विमान के साथ टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के यात्री विमान में आग लग गई

03 Jan 2024

जापान में रन-वे पर दो विमान टकराए, लगी आग, एक के सभी 379 यात्री सुरक्षित, दूसरे के चालक दल के पांच सदस्यों की मौत

जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे के रन-वे पर मंगलवार को एक तटरक्षक विमान के साथ टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के यात्री विमान में आग लग गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों और चालकदल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जापान टाइम्स ने तटरक्षक बल के बयान के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा है कि उसके चालक दल के छह में पांच सदस्यों की मौत हो गई। बल इस बात की जांच कर रहा है कि उसका विमान यात्री विमान से टकराया है या नहीं। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के बाद हनेडा हवाई अड्डे के सभी रन-वे बंद कर दिए गए।

जापान टाइम्स के अनुसार, तटरक्षक विमान सोमवार को मध्य जापान में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित क्षेत्र की मदद के लिए आपूर्ति ले जाने के मिशन पर था। हादसे के बाद दमकल की करीब 70 गाड़ियों को भेजा गया। शाम साढ़े छह बजे (स्थानीय समयानुसार) तक विमान लगभग पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था। रिपोर्ट में जापान एयरलाइंस के हवाले से कहा गया है कि यात्री विमान या तो रन-वे पर दूसरे विमान से टकराया या टैक्सी-वे से टकरा गया। जापान का परिवहन मंत्रालय इसकी जांच कर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taaza TV (@taazatvchannel)

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News